Breaking News

युवाओं को रोजगार देगी निजी कंपनी



 परागपुर आईटीआई में निजी कंपनी 100 बेरोजगारों को रोजगार देगी। इसके लिए कंपनी 22 मार्च को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इस दौरान आईटीआई के इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर,मशीनिस्ट और प्लंबर  इत्यादि ट्रेडों में पासआउट आईटीआई प्रशिक्षणार्थी, डिप्लोमा होल्डर और जमा दो पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। शहर के युवायो के लिए रोजगार का एक सुनेहरा अवसर मिल रहा है |
बने आप भी रिपोर्टर 

युवाओं को रोजगार देगी निजी कंपनी


इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित 10 बजे आईटीआई परागपुर पहुंचें। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि ल्युमिनस पॉवर टेक्नॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू लेगी। और साथ-साथ उन्होंने कहा की ये प्रशिक्षणार्थी एक बहुत अछा अवसर है और ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी इस मे भाग ले |

No comments