जिद पूरी न होने पर महिला ने लगाई फांसी, पुरे गांव मे मच गया हडकंप
महिला की जिद्द घर वालों ने पूरी नहीं की तो उसने जान दे दी. मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है. सोलन के बायपास पर न्यू बस स्टेंड के समीप एक महिला ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली.

घटना तब हुई, जब महिला के ससुर और जीजा धूप सेंक रहे थे. जीजा ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया तो महिला रोशनी ने दरवाजा नहीं खोला. इस पर ससुर ने दरवाजे की चिटकनी तोड़ी और अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. क्योंकि रोशनी फांसी के फंदे में झूल रही थी
उन्होंने खुलासा किया कि रोशनी काफी दिनों से नेपाल जाने की जिद्द कर रही थी, लेकिन आर्थिक कमी होने के कारण नेपाल जाने में असमर्थ थे. इसलिए उसकी जिद पूरी करने के कारण रोशनी ने यह कदम उठाया है.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही रोशनी को इस हालत में देखा तो उन्होंने उसे फंदे से उतार कर निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
No comments