हिमखंड में दबने से एक जवान शहीद, चार अबी भी लापता
भारत-तिब्बत सीमा के साथ डोगरी नाले में आए हिमखंड में दबे सेना के पांच जवानों में से एक का शव 11वें दिन बरामद कर लिया गया। शहीद की पहचान नालागढ़ के जोंघों के जवान राजेश ऋषि के रूप में हुई है।
नालागढ़ क्षेत्र के शहीद राजेश ऋषि पुत्र रणजीत सिंह जैक राइफल के जवान थे। शहीद राजेश की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। डीसी किन्नौर गोपालचंद ने बताया कि शहीद राजेश ऋषि का पार्थिव शरीर बरामद कर लिया गया है।
300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं
हिमखंड में दबे चार अन्य जवानों को खोजने का प्रयास जारी है गौरतलब है कि किन्नौर जिले की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में 11 दिन पहले पांच जवान हिमखंड की चपेट में आ गए थे। जवानों को खोजने के लिए लगातार अभियान चला हुआ है।दिल्ली सेआए डीआरडीओ के दल भी लापता जवानों को तलाशने में जुटा हुआ है। तीन खोजी कुत्ते, इंजीनियर्स फोर्स, सीमा सड़क संगठन, डोगरा स्काउट, जेके राईफलस, रडार टीम और लद्दाख से पहुंची ग्लेशियर सर्च टीमें लापता जवानों को तलाश करने में जुटी हुई हैं।

No comments