Breaking News

दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला पिता खुद फंदे से लटका


 नूरनगर सिहानी में रहने वाले एक होटल संचालक ने बेटे और बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी फंदा लगा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। कारोबार में घाटे की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। और अपनी और बेटो की लीला समाप्त कर ली |

 पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सुंदरपाल (42), बेटा तुषार (15), बेटी माही (11) सोमवार रात एक कमरे में सोए थे। पत्नी शशि सभी को खाना खिलाकर करीब साढ़े नौ बजे दूसरे कमरे में सोने चली गई।अकेला होने पर उन्हें नींद नहीं आई तो वह 10 बजे दूसरे कमरे में आई और छोटे बेटे नमन को सोने के लिए अपने साथ ले गई। सुंदरपाल तुषार और माही के साथ लूडो खेलते रहे। शशि के सोने के बाद सुंदरपाल ने रसमलाई में दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और खुद फंदे से लटक गया।

दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला पिता खुद फंदे से लटका


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदरपाल मनाली में होटल चलाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि सुंदरपाल की आर्थिक स्थिति खराब थी और व्यापार में घाटा हो रहा था। इसलिए वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। जिसकी बजह से उसने ये कदम उठाया 

No comments