Breaking News

अपहरणकर्ता को मोबाइल लोकेशन दुबारा पुलिस ने पकड़ा


नालागढ़ मे  तीन महीने पहले किसी बात को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने तैश में आकर अपने कामगार को साथ में लेकर अपहरण जैसी वारदात को अंजाम दे डाला।

 पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी नालागढ़ और बद्दी के आसपास ही चक्कर काटते रह गए। आरोपियों के कहीं भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए। 

अपहरणकर्ता को मोबाइल लोकेशन दुबारा पुलिस ने पकड़ा , लड़की को सही सलामत माँ-बाप के पास पहुचा दिया




पुलिस आरोपी के माता-पिता के पास पंजाब तक भी जा पहुंची, जहां से फोन करवाकर उसे साढ़े पांच साल की बच्ची को छोड़ने के लिए कहा गया। जिस पर बच्ची को उन्होंने वहीं पर छोड़ना चाहा, जहां से उसे अगवा किया था। लेकिन पुलिस यहां पहले से ही मुस्तैद थी और पुलिस के बिछाए जाल में आरोपी फंस गए। इस प्रकार पुलिस ने इस बच्ची को छुड़वाया और आरोपियों को भी धर दबोच लिया।

No comments