Breaking News

बिजली विभाग के कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान


हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है. कर्मचारी ने बाथरूम मे जाकर अपनी जीबन लीला समाप्त कर ली . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बिजली बोर्ड का कर्मचारी छत से रस्सी लगाकर लटका हुआ था.
The-staff-of-the-Electricity-Department-has-given-a-flaw



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में उन्हें मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक की पहचान रामलाल स्पेशल फॉरमैन बिजली बोर्ड नालागढ़ के रूप में हुई है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस ने मृतक के परिजनों को उसकी मौत की खबर दे दी है. शाम तक उसके परिजन नालागढ़ पहुंचने की उम्मीद है.


No comments