टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत समीरपुर में एक 3 वर्षीय मासूम की घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन आरंभ कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्चे के परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। युवराज पुत्र अशोक कुमार निवासी चिल्ली गामा तहसील हटा जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश की रविवार रात को पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।
अशोक कुमार अपने परिवार सहित समीरपुर में अश्वनी कुमार पुत्र रूप लाल के मकान में रहता है और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। बच्चे की मां रविवार शाम करीब छह बजे खाना बनाने के लिए रसोई में गई थी। इस दौरान बच्चा बाहर आ गया।
| सूचना:-ताजा तथा बेहतरीन न्यूज़ के लिए हिमाचल रॉकस्टार को फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइक करें |
No comments