Breaking News

ट्रक ने कुचला बाइक सबार एक की मौत , एक गंबीर रूप से घायल

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर  सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार बाइक एच पी 22 सी -2790 में सवार होकर दो युवक चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे लेकिन जैसे ही वह बिलासपुर शहर से तीन किलोमीटर आगे लखनपुर के पास पहुंचे तो बाइक सवार ने अपने आगे चल रहे ट्रक एच पी 69 ए-9997 से ओवरटेक करना चाहा।

जानकारी  के अनुसार अचानक ही सामने से एक बच्चा आ गया। बाइक चालक ने बच्चे को बचाना चाहा उसने हल्की सी ब्रेक मारी। इतने में पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक ट्रक के टायरों के नीचे जा घुसी।



ट्रक के टायर के नीचे आने से बाइक चला रहे युवक के सिर पर से टायर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घटना स्थल से 50 फुट आगे जाकर ट्रक की ब्रेक लगी।  


ट्रक ने कुचला बाइक सबार एक की मौत , एक गंबीर रूप से घायल



हेलमेट भी हो गया चकनाचूर

मृतक की पहचान कमल किशोर गांव बगेटू डाकघर मैड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की पहचान जतिन गांव चौंतड़ा डाकघर मैड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल जतिन को बिलासपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 व 304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक युवक ने सिर पर हेलमेट भी पहना हुआ था। पुलिस का कहना है कि हेलमेट भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था जिससे सिर टायर की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। जबकि परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। 

No comments