Breaking News

बस के कुचलने से बाइक सवार की मौके पर मौत , काफी समय तक मचा रहा हडकंप

अंब मे  निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी अंब के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरु कर दी |

बस के कुचलने से बाइक सवार की मौके पर मौत , काफी समय तक मचा रहा हडकंप




बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार बाइक पर सवार होकर अंब से ऊना की ओर जा रहा था। टकारला मोड़ के आगे सामने से आ रही एक निजी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक के बस के टायरों के नीचे आ गया। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि निजी बस ऊना से सवारियां लेकर दौलतपुर जा रही थी, लेकिन टकारला मोड़ पर हादसा हो गया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ में पुलिस की ओर से इस हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

No comments