Breaking News

नशीली दवाईयों की खेप के साथ दो युवक गिफतार , चार दिन के लिए पुलिस रिमांड

नेरवा मे पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

 जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सुबह करीब तीन बजे फेडिज पुल की तरफ से आ रही आल्टो कर की तलाशी लेने पर उसकी पिछली सीट पर गत्ते की एक पेटी में रखी 100 शीशी प्रतिबंधित दवाइयों की बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने ऊंतरा क्षेत्र के क्यारला गांव निवासी नरेश और भाग सिंह उर्फ भागु निवासी कीमा चंद्रावली को गिरफ्तार किया है। 
नशीली दवाईयों की खेप के साथ दो युवक गिफतार ,  चार दिन के लिए  पुलिस रिमांड



पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडी एंड पीएस की धारा 22 , 25 र 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपियों को चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


No comments