शादी का वादा करके करते रहे शारीरिक शोषण बाद मे कर दिया मना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला मे चलती कार में युवती से रेप केस के बाद अब सोलन में शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से रेप का मामला सामने आया है.महिला पुलिस थाने में दो महिलाओं ने दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उनके परिचित व्यक्ति ने उनसे पहले तो दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर काफी समय तक उनका शारीरिक शोषण किया.बाद में उनसे शादी करने से मना दिया. इसके चलते महिलाओं ने केस दर्ज करवाया है. एक आरोपी एसएसबी यूपी है और दूसरा सोलन में निजी बैंक में कार्यरत है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.
एसपी मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अलग-अलग महिलाओं ने महिला थाना सोलन में दो व्यक्तियों के खिलाफ शादी का झांसा दे आकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने फिलहाल दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया गया है और उन पर करवाई अम्ल मे लायी जाएगी

No comments