डैम का छोड़ा जा सकता है पानी कौन कौन से क्षेत्र को किया गया सूचित जानिए
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है. मंडी जिले के डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि गर्मी के मौसम में ब्यास नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है.ऐसे में पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से कैचमेंट एरिया में पंडाह बांध का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है. बढ़ते जलस्तर के कारण बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं.
उन्होंने ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से अपील की कि वह दरिया के किनारे न जाएं और पूरी एहतियात बरतें, ताकि, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके.गौतरलब है कि बीते दो दिन में हिमाचल में गर्मी बढ़ी है. तापमान में तीन से चार डिग्री पारा बढ़ा है. शिमला में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है.

No comments