Breaking News

बाइक और बस मे भिडंत युवक की हुई मौत


 परागपुर में मंगलवार शाम के समय साढ़े छह बजे के आसपास एक मोटर साइकिल और निजी बस की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद घायल युवक को देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। और आसपास से पूछताछ कर रही है |

बाइक और बस मे भिडंत युवक की हुई मौत





 बताया जा रहा है की मंगलवार शाम को  हर्ष शर्मा  पुत्र अरविंद शर्मा  निवासी नैहरनपुखर अपने मोटरसाइकिल पर नैहरनपुखर से परागपुर की ओर आ रहा था। तबी सामने से आ रही एक निजी बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। बस और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

No comments