सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडशिमन शुरु करें ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने स्नातकोत्तर, स्नात्तक सहित पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि स्नात्तक, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश होगा।
अभ्यर्थी किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि में प्रवेश के लिए चार अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। यह आठ जुलाई तक चलेगी। अभ्यर्थी स्नताकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल, स्नात्तक के 26 मई, जबकि पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 12 मई को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 24 मई को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। स्नातकोत्तर और स्नात्तक की 31 मई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। अभ्यर्थी पांच जून तक फीस जमा करवा सकते हैं।सात जून को दूसरी मेरिट सूची, जबकि 12 जून तक फीस, 14 जून को तीसरी मेरिट सूची, 19 जून तक फीस जमा होगी। आठ जुलाई को फार्म की वेरिफिकेशन और नौ जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। वहीं पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की 10 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी।

No comments