Breaking News

पीएनबी के स्थापना दिवस पर पीएनबी हमीरपुर में लगाया रक्तदान शिविर

वर्ष 1895 में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की ओर से स्थापित पंजाब नेशनल बैंक स्थापना के 125वीं वर्षगांठ मना रहा है,

जिसके तहत सभी 7000 शाखाओं द्वारा 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ और मजबूती से जुड़ने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ़ निश्चयी है। मंडल कार्यालय हमीरपुर तथा अग्रणी जिला कार्यालय ऊना में इस उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने किया। रक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल अस्पताल हमीरपुर के डॉ. राकेश कुमार एवं उनके सहयोगियों की देखरेख में किया गया। इसी कड़ी में मंडल की विभिन्न शाखाओं में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर ग्राहकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पंजाब नेशनल बैंक के सभी स्टाफ ने भाग लिया। हमीरपुर मंडल के तहत तीनों जिलों हमीरपुर, बिलासपुर एवं ऊना की सभी 94 शाखाओं द्वारा स्थापना दिवस पर अपने वरिष्ठ ग्राहकों को सम्मानित किया गया तथा पेंशनर सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख केके तारणिआ ने बैंक के इतिहास एवं प्रगति पर प्रकाश डाला एवं आगे भी बैंक द्वारा ऐसे योगदान देने का आश्वासन दिया

No comments