SBI दे रहा सुनेहरा मोका , होंगी 8653 भर्तियाँ
अब युवायो के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नौकरी का मौका दे रहा है। बैंक मे क्लर्कों के 8653 पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों को भरने के लिए बैंक ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की है। वहीं आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पांच साल,अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन साल, पीडब्ल्यूडी सामान्य वर्ग को दस साल, पीडब्ल्यूडी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 15 और ओबीसी वर्ग को 13 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है।
किस श्रेणी में कितने पद
इसमें सामान्य वर्ग के लिए 3646, अनुसूचित जाति के लिए 1357, अनुसूचित जनजाति के लिए 793, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1950, इडब्ल्यूएस के 847 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। और अपने सपनों को उड़न डे सकते है |

No comments