प्रदेश मे फिर से मौसम ले सकता है करवट
मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। दस अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।

No comments