Breaking News

MI vs CSK: मुंबई ने चेन्नई को दिया 171 रनों का लक्ष्य



आईपीएल 2019 का 15वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। धौनी की नेतृत्व वाली चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2019 में अब तक खेले गए अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसलिए सीएसके की टीम इस मैच को भी जीतकर अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी। वहीं, रोहित के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को अपने तीन मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में चेन्नई सुपर​ किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी

MI vs CSK: मुंबई ने चेन्नई को दिया 171 रनों का लक्ष्य


लेटेस्ट अपडेट 

पारी के अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या और कीरन पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। ड्वेन ब्रावो के इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगा। साथ ही एक ट्रिपल भी बना। इसके अलवा ब्रावो ने एक नो बॉल और एक वाइड गेंद भी डाली। इस तरह ओवर में कुल 29 रन बने। हार्दिक पंड्या 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 25 रन और कीरन पोलार्ड 7 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

No comments