Breaking News

चैत्र मास मेलों में चढ़ा 5.31 करोड़ चढ़ावा



 बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र माह के चलते मेलों में इस बार 5 करोड़ 31 लाख का चढ़ावा चढ़ा है। पिछले साल मंदिर में चैत्र माह मेलों के दौरान 5 करोड़ 8 लाख का चढ़ावा चढ़ा था। मंदिर में इस वर्ष मेलों में 25 लाख रुपये अधिक चढ़ावा चढ़ा है। चैत्र माह मेलों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। 


चैत्र मास मेलों में चढ़ा 5.31 करोड़ चढ़ावा

श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में चढ़ावा चढ़ाया। इस बार श्रद्धालुओं ने मंदिर में 289 ग्राम सोना चढ़ाया। जबकि, पिछले साल मेलों के दौरान 281 ग्राम सोना चढ़ाया गया था। इस बार चांदी 4055 ग्राम जबकि पिछले वर्ष 5190 ग्राम चांदी चढ़ी थी।



No comments