कई दिनों से नही आ रहा पानी गावं वालो को हो रही परेशानी
उपमंडल नादौन के हरमंदिर गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की पूर्ति न होने से ग्रामीणों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव में सभी नल सूखे पड़े हुए हैं। लोगों ने विभाग से पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से करने की मांग उठाई है। गर्मी शुरू होते ही गांवों में पेयजल की समस्या पैदा होना शुरू हो गई है। कई गांवों में तीन दिन बाद पानी आ रहा है। वहीं, कुछ गांवों में पानी को आए 15 दिन हो गए हैं। नादौन उपमंडल के हरमंदिर गांव के दो दर्जन घरों में पिछले 15 दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। लोगों को दूरदराज स्थित प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
इस पानी का कोई भरोसा नहीं है कि यह साफ है या नहीं। इस पानी से बीमार होने की स्मभाना है। हरमंदिर गांव को कोहला में स्थित पेयजल योजना से सप्लाई होती है। लोगों ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग नादौन के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने कहा कि समस्या का समाधान किया जा रहा है।

No comments