Breaking News

इस दिन लॉन्च हो सकते हैं Realme 3 Pro और Realme C2

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अपना नया हैंडसेट रियलमी 3 प्रो 22 अप्रैल को भारत में पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी के Realme C1 सीरीज का नया हैंडसेट Realme C2 भी लॉन्च किया जा सकता है|
Realme 3 Pro and Realme C2 can be launched on this day,इस दिन लॉन्च हो सकते हैं Realme 3 Pro और Realme C2

लीक्स के अनुसार, Realme 3 Pro हैंडसेट में किरीन 710 चिपसेट प्रोसेसर शामिल हो सकता है। कैमरे के लिए इस हैंडसेट में 16+2 ड्यूल रियर कैमरा और फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी VOOC सुपरफास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है और एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकता है

वहीं, Realme C2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट प्रोसेसर, मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह हैंडसेट 13+2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे को सपोर्ट कर सकता है| इस हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी शामिल हो सकती है। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 8,000 रुपये हो सकती है

No comments