क्रिकेट नए सत्र के लिए 28 अप्रैल को होंगे ट्रायल
बिलासपुर क्रिकेट संघ सचिव विशाल जगोता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में पिछले आठ सालों से बिलासपुर में सफलतापूर्वक चल रही महिला व पुरुष क्रिकेट अकादमी में नया सत्र एक मई से शुरू हो जाएगा। इस बार दक्ष कोच विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सीखाएंगे जिससे क्रिकेट खेल की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा।बिलासपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार इस बार एससी, एसटी तथा ओबीसी के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या दस से बढ़ाकर बीस प्रतिशत कर दी गई है। इस वर्ग के साथ महिला वर्ग के लिए भी कोचिंग नि:शुल्क होगी।

No comments