सडक से उछले पत्थर से टुटा सीसा बड़ा हादसा होने से बचा
नादौन के तहत कांगू बाजार में सड़क से गुजर रहे वाहन के टायर से अचानक पत्थर उछलने से एक कपड़े की दुकान का शीशा टूट गया है। इस घटना में दुकानदार भी बाल-बाल बचा है। दुकान का शीशा टूटने से दुकानदार को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने सड़क की दोनों तरफ कच्ची जगह को पक्का करने की मांग उठाई है। उपमंडल नादौन की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि लोगों को कभी भी समस्या से जूझना पड़ सकता है। कांगू बाजार की सड़क दोनों तरफ से कच्ची है। इस कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है। लोगो का कहना है की अगर उनकी बात की सुनवाई नही की जाएगी तो किसी भी टाइम बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए सडक की दोनों साइड को जल्दी-से जल्दी पका करवाया जाये

No comments