1063 कांस्टेबल पदों के लिए 83 हजार युवायो ने भरे फॉर्म 72 घंटो मे कितने और भरे गये जानिए
हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के भरे जा रहे 1063 पदों के लिए प्रदेश के 83 हजार से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। 30 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल मंगलवार को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि थी।बड़ी बात यह है कि पिछले 72 घंटों में ही 24 हजार युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब विभाग अगले महीने शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि तय करेगा। हिमाचल पुलिस ने पहली बार सिपाही भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसके लिए 32 दिन रखे गए थे।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया जाता था, लेकिन इस बार 24 घंटे आवेदन की सुविधा के बावजूद आवेदन के लिए 32 दिन दिए गए थे।बताया कि इन आवेदकों में से ही 720 पुरुष, 213 महिला कांस्टेबल के अलावा 130 चालक कांस्टेबल के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाएगा। कांगड़ा, मंडी, शिमला, हमीरपुर जिले से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदकों को कई बार साइट पर आवेदन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

No comments