चलते ट्रक मे लगी आग क्या हुआ ड्राईवर के साथ जाने पूरी खबर
घुमारवीं बरमाणा से सीमेंट लेकर ऊना की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा से निकल कर भगेड़ के पास पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। वहीं ट्रक चालक ने मौके पर छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। वहीं इस संबंध में घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं के अंतर्गत एनएच 103 पर भगेड़ चौक में गत मध्य रात्रि करीब दो बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक बरमाणा से ऊना की की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रक चालक को इसका आभास हुआ उसने ट्रक से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।
वहीं इस संबंध में फायर बिग्रेड को फोन किया गया। सूचना मिलते की घुमारवीं अग्निशमन केंद्र से आग पर काबू पाने के लिए गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा तब तक ट्रक जल चुका था। पर किसी तरह ड्राईवर ने अपनी जन बचाई

No comments