Breaking News

वन विभाग की जमीन पर किया अवैध कव्जा



बिझड़ी  उपमंडल बड़सर के तहत कलवाल क्षेत्र में सड़क किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बजरी और रेत के ढेर लगा रखे हैं। पिछले कई दिनों से विभाग की भूमि पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं। जिस से सड़क के आने जाने वाहनों को दिक्कत हो रही है ये पूर्ण रूप से अवैध तथा अमान्य है |

वन विभाग की जमीन पर किया अवैध कव्जा





ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के रेंज ऑफिसर बिझड़ी से की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की की मांग उठाई है। इस सामग्री को रखने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। बता दें कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति से डंपिंग नहीं की जा सकती है। वन विभाग बिझड़ी के रेंज ऑफिसर हेमराज धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर डंपिंग की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से डंपिंग को हटाने के आदेश दिए जा रहे हैं। धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

No comments