सेल्फी लेने के चक्कर में सतलुज नदी के बीच फंसे युवक-युवती, किए गए रेस्क्यू
सेल्फी लेने के चक्कर में युवक-युवती की जान पर बन आई। मामला शिमला जिले के रामपुर का है। यहां रामपुर के दत्तनगर में मिल्क प्लाट के पास युवक-युवती सतलुज नदी के बीच फंस गए। दोनों सेल्फी लेने नदी के बीच बने टापू पर गए थे,
लेकिन इस बीच जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तो प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की यह घटना है। युवक और युवती नदी में पानी कम होने पर टापू पर पहुंच गए,
लेकिन बाद में पानी का लेवल बढ़ गया तो वहा से लौट नहीं पाए। दरअसल, नाथपा झाकड़ी परियोजना के बांध से पानी छोड़ा गया था। इस वजह से जलस्तर में इजाफा हो गया। प्रशासन की टीम ने परियोजना प्रबंधन को दी और बांध पर पानी रोका गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जलस्तर कम होने पर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

No comments