Breaking News

सरकारी स्कूल पड़ा निजी स्कूल पर भारी केसे



 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कुल्लू जिला का शानदार प्रदर्शन रहा है। टॉपरों की सूची में कुल सात विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। टॉपरों में भी सरकारी स्कूल निजी स्कूलों पर भारी पड़े हैं। कुल सात टॉपरों में से चार सरकारी स्कूलों, जबकि तीन निजी स्कूलों से हैं। ऐसे में यह सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर उठने वाले सवालों पर करारा जवाब है।

सरकारी स्कूल पड़ा निजी स्कूल पर भारी केसे




  किसान के बेटे ने साइंस स्ट्रीम में पहला रैंक प्राप्त कर सफलता का डंका बजाया है। साईं स्टार स्कूल गांधीनगर के छात्र अनिल कुमार ने 98.3 फीसदी अंक हासिल कर साइंस संकाय में प्रदेश भर में पहला रैंक हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार की छात्रा गायत्री देवी ने जमा दो आर्ट्स संकाय में 95.2 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में पांचवां रैंक, जबकि इसी स्कूल की छात्रा जया ठाकुर ने जमा दो बोर्ड परीक्षा के आर्ट्स संकाय में 94 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में नौंवा रैंक हासिल किया। स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा इशा कुमारी ने साइंस संकाय में 96.8 फीसदी अंक हासिल प्रदेश भर में नौंवा रैंक प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज की छात्रा रेशमा देवी ने बोर्ड की जमा दो की वार्षिक परीक्षा में 93.8 फीसदी अंक प्राप्त कर आर्ट्स संकाय में दसवां रैंक हासिल किया। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली के राहुल प्रसाद 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर साइंस संकाय में प्रदेश भर में सातवें स्थान पर रहे। साईं स्टार स्कूल गांधीनगर के छात्र अनिल कुमार ने 98.3 फीसदी अंक हासिल कर साइंस संकाय में प्रदेश भर में पहला रैंक हासिल किया। टॉपरों की सूची में कुल सात विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्रा जानवी शर्मा भी कॉमर्स संकाय में 96 फीसदी अंक के साथ प्रदेश भर में सातवें स्थान पर रही। इस बार कुल्लू जिला से सात विद्यार्थी टॉप 10 मेरिट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।


No comments