Breaking News

ब्यास नदी मे डूबा युवक जानिए केसे घटी ये घटना


सुजानपुर की ब्यास नदी में नहाते हुए आठ युवकों में से एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसीडीएम सुजानपुर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की भी मदद ली गई। लेकिन, लंबे सर्च अभियान के बाद भी शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है। अब प्रशासन ने एनडीआरएफ बठिंडा से इस मामले में मदद मांगी है। बठिंडा से निर्देश जारी होने के बाद एनडीआरएफ नूरपुर से एक टीम हमीरपुर के लिए दोपहर बाद रवाना हो चुकी है। लापता युवक की पहचान रजनीश कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र रूप लाल निवासी गांव पटनौण, तहसील टौणीदेवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घर बालो पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है 

ब्यास नदी मे डूबा युवक जानिए केसे घटी ये घटना

अभी तक डूबे गए युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। उधर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने बताया युवक के डूबने की सूचना मिलते ही तमाम बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। एसडीएम नादौन को भी अलर्ट रहने के लिए कह दिया है और कहा है की घर बाले अपने बच्चो को नदियों मे नहाने से मना करे |

No comments