डिपो में राशन के लिफाफों के जरिये किया जा रहा सरकार का प्रचार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो समेत सरकार के गुणगान करते लिफाफों में बंद सस्ती दाल डिपो से लोगों के घरों तक पहुंच रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इस लिफाफे को प्रतिबंधित कर दिया गया था और सभी डिपो धारकों को दालें खुले में बेचने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साथ ही आचार संहिता का भी उल्लंघन हो रहा है। डिपो के माध्यम से बेची गई दालों में एक तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो अंकित है। गौरतलब है कि दस मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी।

No comments