हिमाचल मे राहुल और प्रियंका गांधी का किधर होगी रेली
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ऊना दौरा फाइनल हो गया है। राहुल 15 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाएंगे। एआईसीसी महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो अब ठियोग और चंबा में होगा।इस दौरान चुनावी रैली भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार 6 से 17 मई के बीच आएंगे। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि राहुल गांधी की दूसरी रैली 15 मई को ऊना में कराने का फैसला हुआ। इससे पहले राहुल गांधी की रैली कांगड़ा में पहले ही तय हो चुकी है।

No comments