युवायो के पास सुनेहरा मौका होगा रोजगार मेला
रेनबो आईटीआई नगरोटा बगवां में एक मई को निजी कंपनी रोजगार मेला लगाएगी। आईटीआई पास युवाओं को इसमें रोजगार दिया जाएगा। कंपनी फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, पेंटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और मेकेनिकल व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षु साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य भगवंत सिंह ने बताया कि साल 2017 और 2018 में पास आउट हुए प्रशिक्षु साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 2019 में पास आउट होने वाले प्रशिक्षु भी साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।

No comments