Breaking News

बेटी के सामने पिता ने उसकी माँ को उतारा मौत के घाट



 बिलासपुर जिला के नम्होल क्षेत्र के तहत पड़ते गांव काहुवी छेता में एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।एसपी बिलासपुर सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अहम सबूत जुटाए हैं। जबकि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वारदात दोपहर एक बजे घटी, जब घर पर केवल 14 साल की ही बेटी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जगदीश कुमार  पुत्र गुलाबा राम गांव काहुवी छेता, डाकघर नम्होल घर में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सोमा देवी  के साथ उलझ गया। बहस इतनी ज्यादा हो गई कि उसने कमरे में ही पड़ी एक लोहे की रॉड को उठाया और अपनी 14 साल की बेटी के सामने पत्नी के सिर पर रॉड दे मारी।

बेटी के सामने पिता ने उसकी माँ को उतारा मौत के घाट


घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद एसपी बिलासपुर सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला है कि आरोपी ने महिला के सिर पर पांच से छह वार रॉड से किए हैं जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।आरोपी दिहाड़ीदार है जो कि मजदूरी कर घर चलाता है। जबकि मृतका गृहिणी थी जोकि दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments