Breaking News

सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये, पीएम मोदी

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, तब सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। 

सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये, पीएम मोदी,PM Modi said- We set 75 goals to make dream India
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘’राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अन्त्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। हमारे समाज में विविधताएं हैं। भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है, इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है।’’


पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम वन मिशन वन डायरेक्‍शन को लेकर आगे बढ़ेंगे।’’ उन्होंने वादा किया कि आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है, इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे

No comments