Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्रों मे दिए स्मार्ट फोन



बिझड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईटेक किया जा रहा है। विकास खंड बिझड़ी के तहत 275 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए हैं। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोजाना की गतिविधियों की जानकारी स्मार्ट फोन पर अपलोड करनी होगी। बिजली न होने पर यह फोन बंद न हो सकें, इसके लिए विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन के साथ पावर बैंक भी दिया गया है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 22 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों मे दिए स्मार्ट फोन


प्रशिक्षण के बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोजाना की जानकारी फोन पर अपलोड करनी होगी। इससे विभाग के पास आंगनबाड़ी केंद्रों का रोजाना का डाटा उपलब्ध होगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में रोजाना कितने बच्चे आते हैं, बच्चों को कितनी मात्रा में पौष्टिक आहार दिया जा रहा है और कैसे बच्चों की देखभाल की जा रही है, स्मार्ट फोन के माध्यम से इन सब के बारे में पता चल सकेगा। इस संबंध में सीडीपीओ एचडी भाटिया ने कहा कि बिझड़ी खंड के 275 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। इसके लिए 22 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा।

No comments