Breaking News

समाजसेवी ने गरीब बच्ची का करवाया दाखिला

जिला कांगड़ा के प्रमुख समाजसेवी संजय शर्मा ने हिमाचल में दम तोड़ती बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को खुद के बूते आगे बढ़ाते हुए गरीब बच्चियों के स्कूल में प्रवेश करवाने का बीड़ा उठाया है।

 इसके तहत गुरुवार को पंचायत फतेहपुर के गांव डकैड़ा के गरीब रत्न सिंह के परिवार की एक बच्ची का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में दस जमा एक कक्षा में प्रवेश दिलवाया। वहीं, जल्द उसकी अन्य दो बहनों का भी स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाएगा। प्रधानाचार्य डाक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में दाखिल हुए गरीब बच्ची का स्कूल द्वारा पीटीए फंड माफ  कर दिया है

No comments