दौलतपूर कि दो महिलाएं बुरी तरह भिड़ी
क्षेत्र के एक गांव मंे अजीबोगरीब घटना घटित हुई है। इसमें दो महिलाएं छोटी सी बात पर अपना आपा खोते हुए झगड़ पड़ी और उनमंे से एक महिला अस्पताल तक पहुंच गई। जबकि दूसरी भी को भी आंशिक खरोंचे आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पड़ोसन की गाय एक महिला के घर मे घुस गई और घर के कमरे मे रखी आटे की बोरी को उसने अपना निवाला बना लिया।
इस पर आटे की मालकिन उलाहना लेकर पड़ोसन के घर गई, परंतु उक्त पड़ोसन जो कि गाय की मालकिन थी, अपनी गलती स्वीकारने के बजाय एकदम अपना आपा खो बैठी और दोनों मे बहस और गाली-गलौज ेशुरू हो गया जो कि शीघ्र ही झगडे़ मे तबदील हो गया।
इसी झगडे़ मे उलाहना लेकर गई महिला का, गाय की मालकिन महिला ने सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। जबकि छीनाझपटी मे गाय की मालकिन को भी आंशिक खरोचे आई। झगडे़ के बाद घायल महिला को लेकर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे और उसका उपचार करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर हैड कांस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह की टीम ने मौके पर जाकर घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया।
साथ ही घायल महिला की बहू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 323 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जम्बाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिला का मेडिकल के उपरांत आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी छानबीन एवम कारवाई की जा रही है

No comments