केसे एक दम से एक युवक और उसके मवेशी चले गये मौत के मुहं मे जाने पूरी खबर
जोगिंदरनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में खड्ड पार करते वक्त अचानक पानी आने से एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। वहीं तीन मवेशी भी मारे गए हैं। हादसे के वक्त व्यक्ति अपने मवेशियों के साथ खड्ड पार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत दे दी गई है। एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मैहरा ने इसकी पुष्टि की है।

No comments