Breaking News

दिन मे ही हो गई रात क्या हुआ उसके बाद


 हमीरपुर में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल दी। तेज हवाओं और तूफान के कारण जिलाभर में खूब धूल उड़ी। जिससे राहगीरों को दिक्कतें हुईं। कई जगह आम के पेड़ों पर आए हल्के फूल आदि टूट कर जमीन पर गिर गए। जबकि बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई है। आजकल गेहूं की कटाई का कार्य चला हुआ है। 

दिन मे ही हो गई रात क्या हुआ उसके बाद



बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे आसमान काले घने बादलों से घिर गया और दिन में ही रात हो गई। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को गाड़ियों की लाइटें ऑन करनी पड़ीं। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से बढ़ती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। चूंकि बीते तीन-चार दिनों से हमीरपुर का तापमान काफी बढ़ गया था। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बारिश से ठंडक का एहसास हो रहा है। पर गर्मी से राहत तो मिली पर किशानो के लिए बुरा हुआ चुकीं फसल का कार्य चला हुआ है जिसे उनको हानि हुई है 



No comments