धोनी ने खेली 58 रनों की धमाके'दार पारी,चेन्नई ने राजस्थान को दी 4 विकेट से मात
इंडियन प्रीमियर लीग का 25वां मुकाबला गुरूवार ( 11 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॅायल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॅायल्स को 4 विकेट से हरा दिया।
इस दौरान मिशेल सैंटनर ने राजस्थान रॅायल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 58 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
टॅास हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी राजस्थान रॅायल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इस दौरान कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 11 गेंद पर 14 रन और सलामी बल्लेबाजी जॅास बटलर ने 10 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली।
वहीं संजू सैमसन 6 गेंद पर 6 रन और स्टीवन स्मिथ ने 22 गेंद पर 15 रन बनाए। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कुछ अच्छे शॅाट्स खेले, लेकिन वे भी 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए।
मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शेन वॅाटसन शून्य पर ही आउट हो गए। वहीं दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे डु प्लेसिस 7 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए
अंबाती रायडू ने 47 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया।वहीं कप्तान धोनी ने भी 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंद पर 58 रन बना डाले और अपनी टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा दिया। उनके इस पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब भी दिया गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को जब 3 गेंद पर 8 रनों की दरकार थी तो उस दौरान चौथी और पांचवी गेंद पर बल्लेबाज मिशेल सैंटनर ने 2-2 रन लिए, हालांकि इसके बाद जब आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रनों की दरकार थी तो गेंदबाजी कर रहे
बेन स्टोक्स ने वाइड फेंक दिए और तब आखिरी गेंद पर जीत हासिल करने के लिए चेन्ऩई सुपरकिंग्स की टीम को 1 गेदं पर 3 रन चाहिए था और इस बार मौका नहीं गंवाते हुए स्टोक्स की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने जोरदार छक्का जड़ दिया और 4 विकेट से जीत हासिल कर ली

No comments