करंट लगने से मिस्त्री की हुई मौत
कुठेड़ा गांव में एक घर की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे टाइल मिस्त्री की 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पेश आया। लोग उसे अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

No comments