Breaking News

सरकारी स्कूल का हाल-बच्चों से उठवाए जा रहे सिलेंडर

सरकारी स्कूल बच्चों से जोखिम भरा काम करवाने में पीछे नहीं हैं। कुछ दिन पहले हमीरपुर के स्वाहल में शिक्षकाओं द्वारा बच्चों से मिट्टी धुलवाने का वीडियो सामने आया था।

ऐसा ही मामला सुबाथू के एक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में सामने आया है। यहां पर मिड डे मील बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले सिलेंडर बच्चों से ढुलवाए जा रहे हैं।

हालांकि ऐसे कामों के लिए स्कूलों को फंड दिया जाता है। लेकिन, फंड मिलने के बावजूद स्कूल ऐसा क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे है। सिलेंडर उठाकर पसीने से लथपथ बच्चों की तस्वीर को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। बड़ी हैरानी की बात यह है कि बच्चों के साथ न तो कोई शिक्षक था और न ही अन्य कर्मचारी।

 ऐसे में बच्चों की सुरक्षा पर सवालियां निशान लगता है। इस बारे उपशिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार ने कहा कि सभी स्कूलों में ऐसे कार्य के लिए अलग से फंड दिया जाता है। लेकिन, अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

No comments