Breaking News

जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख हुई तय

20 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुई महिला और पुरुष जेल वार्डरों के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल विभाग ने लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दिया है।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में होगी। इनमें लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों की परीक्षा कुल्लू और किन्नौर के उम्मीदवारों की परीक्षा शिमला में होगी।






शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र कारागार विभाग की वेबसाइट से 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इस अवधि के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा बंद हो जाएगी। एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को मिल जाएगी। 


No comments