ऐतिहासिक जीत के साथ अनुराग ने निकाला विजयी जुलूस
लोकसभा चुनाव में लाखों मतों के साथ चौथी बार मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर शहर में विजयी जुलूस निकाला। मतगणना कक्ष के बाहर हमीरपुर स्कूल मैदान और गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। जिलाभर में जगह-जगह दस क्विंटल से अधिक लड्डू बांटे गए। स्कूल मैदान में ढोल-नगाड़ों और नाच गानों के साथ जीत का जश्न चला।
लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय सीट से भारी मतों से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जिला मुख्यालय हमीरपुर में आयोजित विजय रैली में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। विजय रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक भोरंज कमलेश कुमारी, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र अत्री सहित अन्य मौजूद रहे। इस विजय यात्रा के दौरान अनुराग ठाकुर ने खुली जीप से जिला मुख्यालय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
यह विजय यात्रा हमीरपुर स्कूल के मैदान से शुरू होकर, नादौन चौक होते हुए गांधी चौक, भोटा चौक और वापस स्कूल मैदान पहुंची। आधे घंटे की इस विजय यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूरा बाजार बीजेपी जिंदाबाद, अनुराग ठाकुर जिंदाबाद, एक दो तीन चार अनुराग ठाकुर चौथी बार आदि नारों से गूंज उठा। विजय यात्रा के दौरान भाजपा के झंडे लिए, नरेंद्र मोदी के चेहरे का मुखौटा पहने हुए कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर के काफिले के साथ चले।
इस दौरान शहर के बीच का ट्रैफिक कुछ देर के लिए बंद कर दिया और वाहनों को बाईपास से होकर भेजा गया। हालांकि, दोपहर तक बाल स्कूल मैदान में भाजपा के बड़े कम कार्यकर्ता पधारे थे। दोपहर बाद जैसे ही अनुराग ठाकुर की जीत सुनिश्चित हुई तो सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता बाल स्कूल मैदान में पधारे और जश्न मनाने लगे।
अनुराग ठाकुर भी करीब सवा तीन बजे सर्किट हाउस हमीरपुर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद जीत सुनिश्चित होने पर जिला मुख्यालय में विजय यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान खूब पटाखे फोड़े। वहीं ढोल पर भंगड़ा भी किया। महिला कार्यकर्ताओं ने गीत गाकर और नृत्य कर जीत का जश्न मनाया।

No comments