Breaking News

चीन से सटे दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में भी भाजपा को बढ़त

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने चीन सीमा तक अपनी दस्तक दी है। चीन बॉर्डर से सटे दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग (15,256 फीट) में 80 फीसदी वोटरों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 70 वोट डाले गए, जिसमें से 56 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े हैं

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण टशीगंग में लोगों के लिए देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे अहम हैं। मोदी सरकार के दौरान हुए सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से टशीगंग के लोग खासे प्रभावित हैं। टशीगंग के मतदाता दोरजे, गटुक और पलजोर का कहना है कि जिस तरह दुनिया में आतंकवाद का दायरा बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए देश की सुरक्षा का मुद्दा उनके लिए सबसे अहम है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के नाम पर टशीगंग में लोगों ने मोदी के नाम पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। हालांकि, टशीगंग मतदान केंद्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 34 कर्मचारियों ने भी इलेक्शन ड्यूटी के दौरान अपना वोट डाला था।

उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव के बाद टशीगंग का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन के रूप में दर्ज हुआ है। यहां हुए मतदान के दिन भी चुनाव आयोग ने विशेष इंतजाम किए थे। मतदान के दिन यहां वोटरों का रेड कारपेट से स्वागत किया गया था

No comments