Breaking News

यूपी में बीजेपी को नुकसान, अमेठी से राहुल गांधी पीछे



लोकसभा चुनाव 2019 का आज फाइनल राउंड है. पूरे देश को जिस दिन का इंतजार था, वो आ गया है. 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना (Election Result) का दिन है. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए आगे चल रहा है

उत्तर प्रदेश की 80 में 29 सीटों के रुझान में बीजेपी और उसके सहयोगी दल 18 सीटों पर आगे है, जबकि सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन महज 7 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व सहयोगी दल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैबिहार की सबसे अहम सीटों में एक बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं. जबकि कन्हैया कुमार उनसे पीछे हैं

यूपी की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 19 वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं. राहुल ने इस बार यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा है. अभी वायनाड सीट के रुझान आए हैं, जिसमें राहुल आगे चल रहे हैं

No comments