Breaking News

शुरुआती रुझानों में बीजेपी काफी आगे


लोकसभा चुनाव 2019 का आज फाइनल राउंड है. पूरे देश को जिस दिन का इंतजार था, वो आ गया है. 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना (Election Result) का दिन है. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए आगे चल रहा है

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आरएलडी गठबंधन की हालत शुरुआती रुझानों में काफी कमजोर नजर आ रही है. समाजवादी पार्टी अभी 5 और बीएसपी महज 2 सीटों पर आगे है

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की हालत अच्छी नहीं है. कांग्रेस 116 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि उसकी सहयोगी IUML 2 सीटों पर आगे है. वहीं, कर्नाटक की जेडीएस एक सीट पर आगे है

बीजेपी 305 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना सीटों पर आगे है. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू एक सीट पर आगे है

No comments