Breaking News

नाली खोदते समय नाले में गिरी जेसीबी, चालक घायल

लोक निर्माण विभाग रैहन की जेसीबी शुक्रवार को दोपहर बाद गोलवां गांव की नई बस्ती में नाली खोदते समय नाले में गिर गई। इससे चालक को हल्की चोट आई है।

चालक बलवीर सिंह ने कहा कि सड़क किनारे नालियों को खोदते समय तकनीकी खराबी की वजह से जेसीबी अनियंत्रित होकर गिरी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। उसके बाद जेसीबी को स्थानीय लोगों के सहयोग से अन्य जेसीबी के माध्यम से नाले से निकल लिया गया।

बताया जा रहा है कि विभाग की जेसीबी काफी पुरानी हो चुकी है और आए दिन खराब रहती है। उधर, लोक निर्माग विभाग रैहन के एसडीओ अरविंद शर्मा ने कहा कि विभागीय कार्य करते हुए जेसीबी तकनीकी खराबी की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को मामूली चोटें आईं है, जिसका उपचार करवा दिया गया है

No comments