Breaking News

जीप और कार की टक्कर, लगा जाम


डरोह बस अड्डे के पास दोपहर करीब तीन बजे एक जीप से कार टकरा गई। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। लेकिन, इस दौरान लंबा जाम लगने से लोगों को दिक्कत हुई।

डरोह बस अड्डे के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक जीप पालमपुर से सुजानपुर की ओर जा रही थी। नीचे की ओर से आई एक कार ने जीप के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। दुर्घटना से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों पक्षों ने लगभग आधे घंटे तक अपने वाहनों को बीच सड़क से नहीं हटाया। इससे ट्रैफिक बाधित हो गया। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला पुलिस में नहीं गया

No comments