लोकसभा चुनाव में यूपी में मिली जीत के बाद बढ़ा जेपी नड्डा का कद
लोकसभा चुनाव में यूपी प्रभारी रहे जेपी नड्डा का कद चुनाव के बाद बढ़ गया है। 2019 के लोस चुनाव में महागठबंधन के कारण यूपी में जीत की राह डगर मानी जा रही थी। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।
यूपी में भाजपा को मिली सफलता के बाद नड्डा का कद बढ़ा है। यूपी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में खुशी की लहर है। लोस चुनाव की घोषणा के बाद से ही पार्टी ने नड्डा को यूपी भेज दिया था। इसके बाद उन्होंने यूपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया
बड़े नेताओं की रैलियों का भी आयोजन करवाया। हालत यह रही कि नड्डा यूपी चुनाव को लेकर हिमाचल को भी समय नहीं दे पाए थे। वे केवल दो दिन के लिए हिमाचल आए थे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में कार्यक्रम किए थे, लेकिन उसके बाद यूपी लौट गए थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों ने विकास और देश को वोट दिया है। यूपी के लोग जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के साथ खड़े हुए हैं। यही कारण है कि लोगों भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपना मत दिया

No comments